लवाकुदर ने झरदाग को हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब, विजेता टीम को मिले 20 हजार
विजेता टीम को पुरस्कृत करते अतिथि. | Prabhat Khabar Network
इटखोरी के राजवर मैदान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट में लवाकुदर ने झरदाग को हराकर खिताब जीता. मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया.
इटखोरी. राजवर स्थित खेल मैदान में हिंदुस्तान क्लब द्वारा आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट शनिवार को संपन्न हुआ. फाईनल मैच लवाकुदर बनाम झरदाग के बीच खेला गया. जिसमें लवाकुदर की टीम एक गोल से जीत दर्ज की. लवाकुदर की टीम ने झरदाग की टीम को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया.
आपके शहर में
मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य सत्येंद्र प्रसाद भगत उर्फ बमबम ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को 20 हजार नकद के साथ बड़ा कप व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को दस हजार नकद के साथ छोटा कप प्रदान कर पुरस्कृत किया. वहीं टूर्नामेंट में तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले टीम को पांच हजार नकद देकर सम्मान बढ़ाया गया है.
मौके पर आजसू नेता ने कहा कि खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है. साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को अपने अंदर छुपी प्रतिभा को निखारने के मौका मिलता है. इस अवसर पर नवादा मुखिया बिकास सिंह, धुना मुखिया रामा शंकर पासवान, मलकपूर मुखिया राज कुमार रजक, इटखोरी मुखिया जोगेश्वर दांगी, झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता योगेंद्र यादव, मुखिया आरती यादव, अशोक यादव, अरुण, नीतीश, विशाल समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए