बारिश से कई सड़को पर जल-जमाव, फसलों को नुकसान

चक्रवात के कारण लगातार हो रही बारिश से धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है.
कुंदा.चक्रवात के कारण लगातार हो रही बारिश से धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है. इससे किसान परेशान हैं. वहीं विभिन्न गांवों में सड़क की स्थिति जर्जर हो गयी है. सड़क पर जल-जमाव से लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है. कुंदा-कुटिल, कुंदा-मेदवाडीह, कुंदा-बौधाडीह, काशिलौंग-नावाडीह, बेल चौक-ब्लॉक, अमौना-बरमा, बौधाडीह-साइन बोर्ड मोड़ तक सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि सभी सड़कें लंबे समय से जर्जर है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन समेत सांसद व विधायक से जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




