चतरा में धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, एक माह में सरेंडर की चेतावनी
इश्तेहार चिपकाते एएसआई व मौके पर मौजूद लोग : प्रभात खबर
चतरा सदर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अमित कुमार सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया. एक माह में सरेंडर न करने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई.
चतरा: सदर पुलिस ने सिमरिया पुलिस के सहयोग से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त अमित कुमार सिंह के सिमरिया थाना क्षेत्र के रंगेनिया गांव स्थित घर पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने आरोपी को एक माह के अंदर थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है.
आपके शहर में
धोखाधड़ी केस में 2024 से फरार है आरोपी
पुलिस अवर निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि अमित कुमार सिंह के खिलाफ सदर थाना में वर्ष 2024 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था. मामला दर्ज होने के बाद से ही वह फरार चल रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से समय-समय पर संभावित ठिकानों पर छापामारी की गयी, लेकिन सफलता नहीं मिली.
ये भी पढ़ें: सिमरिया में पैर धोने तालाब में उतरी महिला की डूबने से मौत, बकरी चराने निकली थीं घर से
एक माह में सरेंडर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
अदालत के आदेश के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि के भीतर आरोपी ने थाना या न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया, तो न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
मौके पर एसआइ मनीष कुमार के अलावा सिमरिया और चतरा सदर थाना के कई पुलिस जवान मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: टंडवा में सामाजिक-आर्थिक सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का लगाया आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए