एक लाख नौ हजार लाभुकों बीच राशि का भुगतान
Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 24 May 2025 3:48 PM
बहुत जल्द ही कन्यादान के लाभुकों को भुगतान किया जायेगा.
चतरा. सर्वजन पेंशन योजना के तहत जिले के एक लाख नौ हजार लाभुकों के बीच अप्रैल व मई माह की राशि का भुगतान कर दिया गया. यह जानकारी सहायक निदेशक समाज सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी सुकरमणि लिंडा ने दी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन के 87 हजार ,विधवा पेंशन के 13 हजार पांच सौ एचआईवी (एड्स) के 280 व स्वामी विवेकानंद नि:शक्त के 72 सौ लाभकों के बीच डीबीटी के माध्यम से राशि का भुगतान किया गया. मंईयां योजना के भुगतान को लेकर कार्य किया जा रहा. बहुत जल्द ही कन्यादान के लाभुकों को भुगतान किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










