चतरा: पंचायत समिति की बैठक प्रमुख ने डीडीटी पाउडर छीड़काव के दिया निर्देश
पंंसस की बैठक में उपस्थित समिति व पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
चतरा में पंचायत समिति की बैठक प्रमुख स्मिता प्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए.
चतरा. प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रमुख स्मिता प्रकाश ने की, जबकि संचालन बीडीओ ने किया. बैठक में सभी पंचायत समिति सदस्य व विभिन्न विभागों के कर्मी उपस्थित हुए.
बैठक में प्रमुख ने राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग, पेयजल, जेएसएलपीएस, बैंक, खाद्य आपूर्ति विभाग, पेंशन, बाल विकास परियोजना, मनरेगा, प्रखंड सहकारिता, पशुपालन और प्रखंड कल्याण विभाग के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा की.
डीडीटी छिड़काव और जलमीनार मरम्मत का निर्देश
स्वास्थ्य विभाग को संक्रमण रोकने के लिए डीडीटी पाउडर का छिड़काव करने का निर्देश दिया गया. वहीं पेयजल विभाग द्वारा लगाये गये जलमीनारों की मरम्मत कराने और स्वच्छता अभियान चलाने को कहा गया. मनरेगा में सुधार करने का निर्देश मनरेगा कर्मियों को दिया गया.
पशुपालन विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत वर्तमान में गाय, सुअर और बतख पालन कर लाभुक रोजगार से जुड़ सकते हैं. कृषि विभाग के उपस्थित बीपीएम ने बताया कि किसानों को दुकानों में मिलने वाली खाद अब क्यूआर स्कैन के माध्यम से कृषि विभाग से मिलेगी.
बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभागों के कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. मौके पर उपप्रमुख पति हजारी प्रसाद, किशोर यादव, काशिफ रजा, पूनम देवी, पार्वती देवी, शाहिल खान, रामसेवक साव, मुकेश पासवान, रोजगार सेवक मंजीत सिंह, पेयजल जेई अमित कुमार समेत सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए