सड़क दुर्घटना में एक की मौत
Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 23 May 2025 6:43 PM
मुनेश्वर राणा अपने बेटे के साथ हजारीबाग से अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे.
सिमरिया. थाना क्षेत्र के पीरी जंगल के पास गुरुवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान चौथा गांव निवासी मुनेश्वर राणा 53 वर्ष के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, मुनेश्वर राणा अपने बेटे के साथ हजारीबाग से अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे. इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने ओवरटेक कर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गयी और पेड़ से जा टकरायी. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये. परिजन उन्हें इलाज के लिए हजारीबाग ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. उनकी मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










