मोरशेरवा पहाड़ी में खुदाई के दौरान अब हनुमान जी की मूर्ति मिली

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के नावाडीह मोरशेरवा पहाड़ी में शनिवार को खुदाई के दौरान हनुमान जी की मूर्ति मिली है. इसके पूर्व यहां खुदाई के दौरान मां लक्ष्मी की मूर्ति, घंटा व दीपक मिला था.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह मोरशेरवा पहाड़ी में शनिवार को खुदाई के दौरान हनुमान जी की मूर्ति मिली है. इसके पूर्व यहां खुदाई के दौरान मां लक्ष्मी की मूर्ति, घंटा व दीपक मिला था. लगातार खुदाई में मिल रही मूर्ति से लोगों में आस्था बढ़ गयी है. श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. हनुमान जी की मूर्ति मिलने की खबर जैसे ही मिली लोग काफी संख्या में पहुंचे. पूर्व मुखिया मेघन दांगी ने बताया कि मोरशेरवा पहाड़ी में ग्रामीणों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है. दो मई से यहां रुद्र महायज्ञ होना हैं. इसे लेकर यज्ञ मंडप का निर्माण किया जा रहा है. यज्ञ निर्माण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान यहां अब तक दो मूर्ति मिल चुकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola