खुटेर व खुटबलिया गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर
Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 27 May 2025 5:49 PM
विधायक ने नया ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया
कुंदा. विधायक जनार्दन पासवान मंगलवार को कुंदा पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. इस दौरान विधायक ने खुटेर व खुटबलिया गांव में नया ट्रांसफार्मर का उदघाटन किया. उन्होंने कहा कि गांव में ट्रांसफार्मर खराब रहने की वजह से बिजली की समस्या थी. ग्रामीणों की मांग पर उक्त दोनों गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया. उन्होंने सिंदरी से चिलोई गांव तक पक्की सड़क बनाने की घोषणा भी की. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर भोक्ता, जितेंद्र कुमार शौंडिक, गंदौरी साव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष घनश्याम यादव, लवकुश गुप्ता, मनोज यादव, प्रमोद गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










