नामधारी गंझू बने कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष
Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 26 May 2025 4:26 PM
चौथा गांव में खरवार भोगता समाज विकास संघ की बैठक
सिमरिया. प्रखंड के चौथा गांव में खरवार भोगता समाज विकास संघ की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह भोगता ने की. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय उपाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता शामिल हुए. इस दौरान समाज के उत्थान पर चर्चा की गयी. बैठक में वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष छोटू सिंह भोगता को हटाते हुए नामधारी गंझू को कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष चयनित किया गया. मौके पर प्रकाश गंझू, झरी गंझू, रीतू गंझू, संजय भोगता, किशोर गंझू, विनोद गंझू, हुलाश गंझू, टिकेंद्र गंझू, नरेश भोगता,देवकी भोगता,कैलाश गंझू सहित समाज के लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










