मुसलमानों ने काली पट्टी लगा कर नमाज अदा की

Updated:
विज्ञापन
मुसलमानों ने काली पट्टी लगा कर नमाज अदा की

केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की.

विज्ञापन

चतरा. जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांध कर जुमा की नमाज अदा की. साथ ही केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. एआइएमआइएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के आह्वान पर काली पट्टी बांध कर विरोध किया गया. साथ ही घटना की कड़ी निंदा की. लोगों ने कहा कि आतंकियों ने कायराना हरकत कर निर्दोष लोगों की हत्या की है. इसकी जितनी निंदा की जाये कम होगी. मालूम हो कि पहलगाम हमले के बाद से पूरे देश में लोग आक्रोशित हैं. आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.

इटखोरी.

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में इटखोरी जमा मस्जिद कमेटी के सदस्यों ने काली पट्टी बांध कर जुमे की नमाज अदा की. मुस्लिम समाज के लोगों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की. प्रदर्शन में इटखोरी जमा मस्जिद के सदस्य गोल्डेन आलम, मो इम्तियाज, मो वकील, पप्पू मियां, डॉलर मियां, अकरम, अबू दाऊद, रियाद सिद्दीकी, मो साहेब समेत अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola