Chatra: कुंदा में किशोरी का शव मिलने से सनसनी, गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका
पीड़ित परिवार से मिले विधायक | Prabhat Khabar Network
कुंदा थाना क्षेत्र में किशोरी के संदिग्ध अवस्था में मिले शव ने सनसनी फैला दी है. स्थानीय लोगों और परिजनों द्वारा गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. विधायक जनार्दन पासवान ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली.
कुंदा. कुंदा थाना क्षेत्र में किशोरी के संदिग्ध अवस्था में मिले शव के मामले में नया मोड़ सामने आ रहा है. स्थानीय सूत्रों और परिजनों की ओर से किशोरी के साथ गैंगरेप के बाद हत्या करने की आशंका व्यक्त की जा रही है.
घटना की सूचना मिलते विधायक जनार्दन पासवान पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी.
कहा कि इस तरह की घटनाओं से समाज कलंकित होता है और यह बेहद निंदनीय है. उल्लेखनीय है कि बीते मंगलवार को कुंदा थाना पुलिस ने झाड़ी से एक 16 वर्षीय किशोरी का शव बरामद किया था. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए