रसोइयों के हड़ताल से मध्याह्न भोजन हो रहा प्रभावित

Updated:
विज्ञापन

रसोइयों के हड़ताल से मध्याह्न भोजन हो रहा प्रभावित

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण प्रखंड के कई विद्यालयों में मध्याह्रण भोजन व्यवस्था प्रभावित हो रही है. हड़ताल के कारण रसोइयों के काम पर नहीं आने के कारण प्रखंड के कई विद्यालयों में शिक्षकों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खाना बनाकर बच्चों को परोसा, ताकि उनकी पढ़ाई व पोषण प्रभावित न हो. रसोइया संयोजिका संघ के जिला सचिव निर्मल दांगी, रसोइया कपूरवा देवी, शांति देवी, धनेश्वरी देवी, रीता देवी, सुदामा देवी, कविता देवी, सबिता देवी, फुलवा देवी, तारा देवी, आरती देवी, भुनेश्वरी देवी,तारावती देवी, रुकमणि देवी, सुवंती देवी, मंजूरवा देवी,कलावती देवी, सरिता देवी,रीना देवी मनवा देवी,सुषमा देवी, जुगेश्वरी देवी,विलासों देवी, फ़ुलासो देवी, सबूत्री देवी आदि ने सोमवार को राजकीयकृत मध्य विद्यालय पत्थलगड़ा, प्राथमिक विद्यालय बरवाडीह, कन्या मध्य विद्यालय सिंघानी आदि कई विद्यालय में पहुंचकर संघ के निर्देश के खिलाफ रसोइया द्वारा मध्याह्न भोजन बनाये जाने का विरोध किया. साथ ही आंदोलन में साथ देने की अपील की. रसोइया अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर 18 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. रसोइया संघ की मुख्य मांगों में मानदेय में वृद्धि, सेवा का स्थायीकरण, मेडिकल सुरक्षा, 10लाख का बीमा, बकाया मानदेय का भुगतान, पीएफ, पेंशन योजना का लाभ दी शामिल है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola