सोलह श्रृंगार से सजी सुहागिन महिलाएं, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सुहाग
पूजा करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
इटखोरी में सुहागिन महिलाओं ने तीज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया. महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा अर्चना की.
विजय शर्मा की रिपोर्ट
इटखोरी (चतरा): हाथों में मेहंदी, माथे पर सजा सिंदूर, नाक में नथिया और चेहरे पर तीज का उत्साह. सोमवार को इटखोरी प्रखंड में सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व तीज उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. खासकर नवविवाहित महिलाओं में तीज को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. महिलाओं ने सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की और अपने अखंड सुहाग की कामना की.
ये भी पढ़ें- कागज पर बिजली पहुंची, जमीन पर नहीं ! पोल और डीपी के बाद भी 3 साल से अंधेरे में सुसकरिया टोला
सोलह श्रृंगार कर पूजा के लिए पहुंची महिलाएं
तीज को लेकर महिलाओं ने सुबह से ही तैयारी शुरू कर दी थी. हाथों में मेहंदी रचाने के साथ महिलाओं ने सुंदर परिधानों और आभूषणों से श्रृंगार किया. नाक में नथिया समेत पारंपरिक आभूषण पहनकर महिलाएं पूजा के लिए पहुंची. नवविवाहित महिलाओं में पर्व को लेकर विशेष उमंग और उत्साह देखने को मिला.
शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अमर सुहाग
महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि-विधान के साथ की. पूजा के दौरान महिलाओं ने अपने अखंड और अमर सुहाग की कामना की. पूरे प्रखंड में तीज को लेकर धार्मिक माहौल बना रहा और महिलाएं श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुईं. पूजा-अर्चना पूरी होने के बाद महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया. तीज पर्व को लेकर महिलाओं में पूरे दिन उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा.
ये भी पढ़ें- पहले गेट पीटा, दरवाजा नहीं खुला तो ऊपर से कूदे; 8 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए