गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा इटखोरी, आकर्षक पंडालों में विराजे सिद्धि विनायक

Updated:
विज्ञापन

पंडालों में सिद्धि विनायक विराजे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इटखोरी के विभिन्न गांवों में गणेश महोत्सव की धूम है. आकर्षक पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है. देखें पूरी खबर.

विज्ञापन

इटखोरी से विजय शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन

इटखोरी. प्रखंड के कई गांवों में गणपति पूजा का आयोजन किया गया. आकर्षक पंडालों में सिद्धि विनायक की प्रतिमा स्थापित की गयी. प्रखंड के पितीज, महुदा, सिरमतपुर, द विजन पब्लिक स्कूल समेत कई जगहों पर पूजा का आयोजन हुआ.

जयघोष से गूंजता रहा क्षेत्र

सुबह पंडालों में गणपति की प्रतिमा स्थापित करते ही गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजने लगे. सभी पूजा स्थलों पर आकर्षक तरीके से पंडाल सजाये गये हैं. प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणपति की पूजा-अर्चना की.

ये भी पढ़ें: Chatra को मिलेगी रेल लाइन की सौगात? सांसद ने बताया कब से शुरू होगा निर्माण

भक्ति में लीन हुआ पूरा क्षेत्र

गणपति पूजा को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. ग्रामीणों ने उल्लास के साथ पूजा-अर्चना की. पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही. गणपति बप्पा के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. क्षेत्र के लोग भगवान गणपति की भक्ति में लीन नजर आये.

ये भी पढ़ें: मयूरहंड में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल, डोण्डवा ने कटकमसांडी को हराकर जीता खिताब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola