गणेश पूजा में इस बार भी उमड़ा उत्साह, डेढ़ किमी दूर नदी से जल लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पत्थलगड्डा के नावाडीह बाजोबार में पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ. कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

पत्थलगड्डा. प्रखंड के नावाडीह बाजोबार में सोमवार को पांच दिवसीय गणेश महोत्सव शुरू हुआ. महोत्सव के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गयी. गणपति टोला में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है.

विज्ञापन

बुद्ध नदी से जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु

श्रद्धालु पूजा पंडाल से कलश लेकर गांवों का भ्रमण करते हुए डेढ़ किमी दूर स्थित बुद्ध नदी घघरादह पहुंचे. वहां से जल लेकर जयकारा लगाते हुए वापस महोत्सव स्थल पहुंचे और कलश स्थापित किया. कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला.

17 वर्षों से हो रही है पूजा

आयोजकों के अनुसार, यहां पिछले 17 वर्षों से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है. पांच दिवसीय महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है.

ये लोग हुए शामिल

कलश यात्रा में जिप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी, जिप सदस्य राम सेवक दांगी, प्रमुख संगीता देवी, पंसस बसंती देवी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, दिनेश्वर राम, संचालक रामचंद्र दांगी, विश्वजीत दांगी, महोत्सव के अध्यक्ष कृष्णा दांगी, गंगेश्वर दांगी, राहुल, आयुष, बालेश्वर दांगी, मनोज, मिथिलेश आदि शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola