ePaper

20 दिनों से जमीन रजिस्ट्री व विवाह निबंधन कार्य ठप, लोग परेशान

Updated at : 31 May 2025 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
20 दिनों से जमीन रजिस्ट्री व विवाह निबंधन कार्य ठप, लोग परेशान

दुर्घटना में सब रजिस्ट्रार के घायल हो जाने के कारण रजिस्ट्री कार्य नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

: सोमवार से रजिस्ट्री कार्य शुरू हो जायेगा : उपायुक्त

दीनबंधु

चतरा. जिले में 20 दिनों से जमीन रजिस्ट्री व विवाह निबंधन कार्य ठप पड़ा हुआ है, जिससे सरकार को लाखो रुपये का नुकसान हुआ है. दुर्घटना में सब रजिस्ट्रार के घायल हो जाने के कारण रजिस्ट्री कार्य नहीं हो रहा है. लोगो को काफी परेशानी हो रही है. प्रतिदिन लोग रजिस्ट्री कराने निबंधन कार्यालय पहुंच रहे है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से मायूस होकर घर लौट रहे हैं. किसी को अपना इलाज, तो कोई बेटी की शादी को लेकर जमीन बिक्री कर रहे हैं, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है. दस्तावेज लेखकों को भी आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है. इसके पूर्व हर रोज 40 से 50 रजिस्ट्री होती थी. दस्तावेज लेखक हर रोज कचहरी पहुंच रहे हैं, लेकिन जमीन रजिस्ट्री नहीं होने से दिनभर बैठ कर लौटना पड़ रहा है. दस्तावेज लेखकों व आम लोगों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर जमीन रजिस्ट्री व विवाह निबंधन कार्य शुरू कराने की मांग की है.

लोगों ने कहा

देवरिया के विकास पांडेय ने कहा कि जमीन रजिस्ट्री को लेकर 20 दिनों से कचहरी का चक्कर लगा रहे हैं. वह एक फौजी है, छुट्टी लेकर रजिस्ट्री कराने आये थे. छुट्टी भी समाप्त हो रहा है, रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही है. कान्हाचट्टी कैंडीनगर के हुलास यादव ने कहा कि गुजरात में मजदूरी करते हैं, जमीन रजिस्ट्री कराने के लिए गांव लौटा, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. प्रतापपुर प्रखंड के कठोन के दिलीप यादव ने बताया कि जमीन खरीदी है, लेकिन रजिस्ट्री के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. दीभा मुहल्ला के अजय यादव बेटी की शादी के लिए जमीन बेचना चाह रहे है, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने के कारण पूरा पैसा नहीं मिल रहा है. शादी में दिक्कत हो रही है.

अध्यक्ष ने कहा

झारखंड नवीस संघ के अध्यक्ष महेंद्र कुमार ने कहा कि नौ मई को सड़क दुर्घटना में सब रजिस्ट्रार शंकर मुंडा घायल हो गये थे, तब से रजिस्ट्री कार्य ठप है. रजिस्ट्री नहीं होने से आम लोगों के साथ-साथ दस्तावेज लेखकों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. उपायुक्त को पत्र भेज कर परेशानी से अवगत कराते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की गयी है.

उपायुक्त ने कहा

उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने कहा कि लोगों की परेशानी को देखते हुए सिमरिया एसडीओ सन्नी राज को सब रजिस्ट्रार का प्रभार दिया गया है. सोमवार से रजिस्ट्री कार्य शुरू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola