चतरा: खेलो झारखंड प्रतियोगिता में 480 विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा
खिलाड़ियों के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network
चतरा सदर प्रखंड स्तरीय 'खेलो झारखंड' प्रतियोगिता 2026-27 में 480 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपने शारीरिक और मानसिक कौशल का प्रदर्शन किया. यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित था.
चतरा. जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में चतरा सदर प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया गया. जिसमें अंडर-17 बालक व बालिका वर्ग की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं. प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से करीब 480 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक ने दीप प्रज्वलित कर किया.
मौके पर पदाधिकारियों व शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक व सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स, खो-खो, हॉकी, फुटबॉल, कबड्डी व वॉलीबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अनुशासन व खेल भावना का परिचय दिया. खो-खो बालक वर्ग में विजेता इंदुमती टिबडेवाल सरस्वती विद्या मंदिर चतरा, उपविजेता यूएसएस आरा, बालिका वर्ग में विजेता कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चतरा, उपविजेता इंदुमती टिबडेवाल, हॉकी बालिका वर्ग में विजेता कस्तूरबा विद्यालय, वॉलीबॉल बालक वर्ग में विजेता डिस्ट्रिक सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चतरा, उपविजेता नेताजी सुभाष आवासीय विद्यालय, कबड्डी बालक वर्ग में विजेता यूएसएस आरा, उपविजेता इंदुमती टिबडेवाल, बालिका वर्ग में विजेता कस्तूरबा विद्यालय, उपविजेता इंदुमती टिबडेवाल, फुटबॉल बालक वर्ग में विजेता यूएचएस आरा, उपविजेता यूएचएस गीता आश्रम, बालिका वर्ग में विजेता गीता आश्रम, उपविजेता कस्तूरबा विद्यालय के खिलाड़ी रहा. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रखंड के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों, विद्यालय के शिक्षकों, निर्णायकों और आयोजन से जुड़े कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए