Jharkhand Election 2024: चतरा में बोले तेजस्वी यादव- नफरत फैला रही बीजेपी, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है चुनाव

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 Nov 2024 9:51 PM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024, File Photo

Jharkhand Election 2024: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार चतरा में एक चुनावी सभी की. हंटरगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया. तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी समाज में नफरत फैलाती है. उन्होंने बीजेपी पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि झारखंड में यह चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए है. बता दें, झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहा है. 13 और 20 नवंबर को वोटिंग हैं. जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

समाज में नफरत फैला रही है बीजेपी- तेजस्वी

तेजस्वी यादव में बीजेपी पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगाया. उन्होंने इस दौरान दावा किया कि चुनाव के बाद झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने 2019 में झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को वोट दिया था, लेकिन भाजपा ने सरकार गिराने की साजिश रची. जब वे सफल नहीं हुए, तो उन्होंने आदिवासी समुदाय से आने वाले सीएम हेमंत सोरेन को जेल में डाल दिया. इसी दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी नीत गठबंधन सत्ता में आएगा.

विधायकों को खरीदने की कोशिश करती है बीजेपी- तेजस्वी

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी हमेशा चुनी हुई सरकार को गिराने का काम करती है. इसके अलावा वो विधायकों को खरीदने का प्रयास भी करती है. जो लोग बिकना नहीं चाहते, उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के माध्यम से धमकाया जाता है.

नीतीश कुमार को बीजेपी ने किया हाईजैक- तेजस्वी

हंटरगंज में बोलते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी को विकास से कुछ लेना देना नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा कि साल 2000 में बिहार से अलग होने के बाद बीजेपी ने झारखंड पर सबसे लंबे समय तक शासन किया. लेकिन उसने राज्य के विकास के लिए कुछ नहीं किया. इस दौरान तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘हाईजैक’ कर लिया है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: जेएमएम पर बरसे चंपाई सोरेन और अर्जुन मुंडा, कहा- झामुमो आदिवासियों की हितैषी नहीं

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola