घर से नकदी सहित 12 लाख रुपये के गहनों की चोरी

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
घर से नकदी सहित 12 लाख रुपये के गहनों की चोरी

थाना क्षेत्र के गाड़ीलौंग में बंद घर में अपराधियों ने धावा बोला और नकदी सहित 12 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये.

विज्ञापन

टंडवा. थाना क्षेत्र के गाड़ीलौंग में बंद घर में अपराधियों ने धावा बोला और नकदी सहित 12 लाख रुपये के जेवरात की चोरी कर फरार हो गये. घटना 10 अगस्त की रात की है. इसे लेकर भुक्तभोगी राम नरेश बरई ने टंडवा थाना को लिखित आवेदन दिया है. कहा है कि पत्नी सुषमा देवी के साथ अपना इलाज कराने आठ अगस्त को दिल्ली गया था. पड़ोसियों ने घर में चोरी होने की सूचना दी. इलाज छोड़ वह घर पहुंचे. अपराधी सीढी घर का शीट तोड़ घर में घुसे और लगभग दो लाख रुपये के घरेलू सामान, दुकान से नकदी रुपये व गोदरेज तोड़कर दस लाख रुपये के सोना-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola