बारिश के पानी से भरा गड्ढा बना हादसे का कारण, पति-पत्नी घायल

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों का भीड़ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्धौर में सड़क पर बारिश के पानी से भरे गड्ढे के कारण एक स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इसमें शिक्षक शिव किशोर पांडेय और उनकी पत्नी घायल हो गए. पति को गंभीर चोटें आई हैं.

विज्ञापन

गिद्धौर. बघमरी गांव के समीप सोमवार को बाइक दुर्घटना में पति-पत्नी घायल हो गये. राहगीरों और परिजनों की तत्परता से दोनों को इलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक लाया गया. यहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

विज्ञापन

पति को गंभीर चोट, पत्नी को हल्की चोट

घायलों में चतरा सदर थाना क्षेत्र के रमटुंडा गांव निवासी शिव किशोर पांडेय तथा उनकी पत्नी शामिल हैं. शिव किशोर पांडेय के पैर और कमर में गंभीर चोट लगी है, जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोट लगी है. शिव किशोर पांडेय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, चतरा में शिक्षक हैं, जबकि उनकी पत्नी सोनम गिद्धौर प्रखंड में एटीएम हैं.

हजारीबाग से घर लौटने के दौरान हादसा

बताया गया कि दोनों पति-पत्नी स्कूटी से हजारीबाग से अपने घर रमटुंडा वापस आ रहे थे. इसी दौरान बारिश के पानी से सड़क के गड्ढे में पानी भरा होने के कारण स्कूटी अनियंत्रित हो गयी और दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में दोनों घायल हो गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola