अगलगी कांड में फंसे हिमांशु ने कहा- घटना से कोई लेना-देना नहीं, इंसानियत के नाते बचाने पहुंचा था

Updated:
विज्ञापन

चतरा के हिमांशु कुमार ने अगलगी की घटना में खुद को निर्दोष बताते हुए एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच और नाम हटाने की मांग की है.

विज्ञापन

चतरा. शहर के केशरी चौक गौरक्षणी निवासी हिमांशु कुमार उर्फ हनी ने कहा कि दो सितंबर को गौरक्षणी के सामने घटी अगलगी की घटना से कोई लेना-देना नहीं है. घटना के दिन घर के बाहर हो-हल्ला सुनकर बाहर निकला और जली महिला रीना देवी को इंसानियत के नाते बचाने का प्रयास किया. इसके बावजूद मारवाड़ी मुहल्ला निवासी प्रदीप कुमार अग्रवाल ने मुझे इस मामले में अभियुक्त बनाया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी से जांच कर मामले से मुक्त करने की मांग

हिमांशु कुमार उर्फ हनी ने एसपी से सदर थाना कांड संख्या 372/26 के तहत दर्ज मामले की जांच कर इस कांड से मुक्त कराने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola