चतरा कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

छात्रा विनिशा, श्रेया व छात्र आदित्य ने स्वयं प्रैक्टिकल कर इससे बचाव की जानकारी प्राप्त की.

विज्ञापन

चतरा. चतरा कॉलेज में मंगलवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर विद्यार्थियों को कार्डियक अरेस्ट (अचानक होने वाली बेहद गंभीर मेडिकल स्थिति) से बचाव की जानकारी दी गयी. छात्रा विनिशा, श्रेया व छात्र आदित्य ने स्वयं प्रैक्टिकल कर इससे बचाव की जानकारी प्राप्त की. स्वयंसेवी संस्था फेस के स्टेट हेड पुष्पेंद्र सिंह ने पीपीटी के माध्यम से कार्डियक अरेस्ट से निबटने के उपाय बताये. मौके पर प्रो हेमंत मिश्रा, प्रो विवेक आशीष बाखला, प्रो अतुल अनुराग तिर्की, डॉ ज्योति कुमार समेत अन्य उपस्थित थे. मंच संचालन डॉ एल्विन बाखला ने किया. धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार झा ने किया.

शांतिपूर्ण माहौल में जिले में मैट्रिक व इंटर की परीक्षा शुरू

चतरा. जिले में मंगलवार को मैट्रिक व इंटरमीडिएट की परीक्षा विभिन्न केंद्रों पर प्रारंभ हुई. पहले दिन वोकेशनल विषय की परीक्षा ली गयी. मैट्रिक में 3559 में चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. जबकि इंटर में 2721 परीक्षार्थियों में 18 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. डीइओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त संपन्न करायी गयी. परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो, इसके लिये सभी जरूरी व्यवस्था की गयी है. सभी कमरे की वीडियोग्राफी भी करायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola