झरने में पैर फिसला और दह में जा गिरा युवक, दिनभर तलाश के बाद भी नहीं मिला
मनोज कुमार | Prabhat Khabar Network
कान्हाचटटी के हरियोखर जलप्रपात में एक युवक के डूबने से हड़कंप मच गया है. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया है. परिजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है.
कान्हाचटटी. प्रखंड के हरियोखर जलप्रपपात मे मंगलवार की देर शाम एक युवक डूब गया.24 घंटे बीत जाने के बाद अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. इसकी सूचना परिजन व ग्रामीणों को मिलने के बाद बुधवार को दिन भर खोज बिन करते रहे.
लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.परिजनों ने इसकी सूचना राजपुर पुलिस को दी.जानकारी मिलते थाना प्रभारी रूपेश कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गये.
जानकारी के अनुसार ग्राम केन्दुआ सहोर निवासी भगवान सिंह के पुत्र मनोज कुमार (37) मवेशी चराने जंगल गया था. इसी दौरान झरना मे पैर फिसल गया और वह दह में जा गिरा. ज्ञात हो कि उक्त झरना में गिरने से कई लोगो की मौत हो चुकी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए