गणेश महोत्सव में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ स्थानीय बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
पंडाल मे लगी श्रद्धालुओं की भीड | Prabhat Khabar Network
पत्थलगड्डा प्रखंड में गणेश महोत्सव भक्तिमय माहौल में मनाया जा रहा है. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संध्या आरती में शामिल हो रही है. बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने समां बांध दिया. स्थानीय समितियों ने भव्य भंडारे का भी आयोजन किया.
पत्थलगड्डा. प्रखंड क्षेत्र में गणेश महोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. महोत्सव के दूसरे व तीसरे दिन गणपति बप्पा की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. वहीं, बरवाडीह पूजा पंडाल में संध्या आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है.इस पावन अवसर पर विभिन्न पूजा समितियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया.
बरवाडीह में बच्चों द्वारा डांडिया, नाटक व कॉमेडी नाटक के साथ-साथ नन्ही बच्चियों द्वारा भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया. वहीं नावाडीह में स्थानीय बाल कलाकारों ने शानदार डांडिया, गरबा नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इसके अलावा, सिंघानी वनोनगांव में भी भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी.
महोत्सव के दौरान श्री सार्वजनिक गणपति पूजा समिति बरवाडीह, सिंघानी व नोनगांव की ओर से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया.जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया. गणेश महोत्सव को लेकर पूरा क्षेत्र ''गणपति बप्पा मोरया'' के जयकारों से गुंजायमान है. साथ ही क्षेत्र पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है.जबकि सिंघानी में बुधवार को हवन पूजन के बाद बाजे गाजे के साथ प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए