गणेश मेले में पहुंचे विधायक, पूजा-अर्चना कर किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं

विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद मेला का शुभारंभ करते विधायक व अन्य. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मयूरहंड के रामनगर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ. विधायक ने मेला स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और तालाब में सीढ़ी निर्माण का वादा किया है.

विज्ञापन

मयूरहंड. प्रखंड मुख्यालय स्थित रामनगर में आयोजित गणेश महोत्सव के पहले दिन विधायक कुमार उज्ज्वल दास ने तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया. उन्होंने कहा कि गणेश मेले की ख्याति बढ़े और मेला स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुविधाएं बढ़ायी जायेंगी.

विज्ञापन

मेले में बच्चों के मनोरंजन की भी व्यवस्था

गणेश पूजा पंडाल के समीप पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कई साधन उपलब्ध कराये गये हैं. मेले में बच्चों के लिए झूला, मिक्की माउस और जंपिंग की व्यवस्था की गयी है. वहीं, बड़े और छोटे लोगों के लिए रामअहरी ने नाव की व्यवस्था करायी है.

तालाब में ढाई लाख से बनेगी सीढ़ी

विधायक ने कहा कि रामअहरी तालाब में ढाई लाख रुपये की लागत से सीढ़ी बनायी जायेगी. वहीं, जिला परिषद सदस्य ब्रजकिशोर तिवारी ने डेढ़ लाख रुपये की लागत से पीपल पेड़ के पास चबूतरा निर्माण कार्य कराने की घोषणा की है.

कई लोग रहे मौजूद

मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, सेवानिवृत्त जनसेवक रामभरोषा सिंह, जिप सदस्य देवेंद्र प्रसाद, इटखोरी मंडल प्रभारी और पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र नायक, मंडल अध्यक्ष कैलाश राम, पैक्स अध्यक्ष रणधीर सिंह, मंटू, महेंद्र, कुंदन, संजय साव समेत कई लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola