ePaper

गिद्धौर में पूर्व उपायुक्त काे किया गया सम्मानित

Updated at : 30 May 2025 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
गिद्धौर में पूर्व उपायुक्त काे किया गया सम्मानित

सीओ ने बताया कि निवर्तमान उपायुक्त रमेश घोलप के नेतृत्व में प्रखंड में विकास के कई काम हुए

विज्ञापन

गिद्धौर. पूर्व उपायुक्त रमेश घोलप व उनकी पत्नी रूपाली घोलप काे गिद्धौर ब्लॉक मोड़ के पास शुक्रवार को सम्मानित किया गया. सीओ अनंत सयनम विश्वकर्मा व मुखिया निर्मला देवी के नेतृत्व में इन्हें सम्मानित किया गया. सीओ व मुखिया ने संयुक्त रूप से बताया कि निवर्तमान उपायुक्त रमेश घोलप के नेतृत्व में प्रखंड में विकास के कई काम हुए. इनके द्वारा किये गये कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता. मौके पर बीपीओ बिनोद कुमार गुप्ता, बीपीएम सुरेंद्र प्रजापति, दांगी कुशवाहा समाज के जिला कोषाध्यक्ष देवनारायण दांगी, उपेंद्र दांगी, पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय, उज्ज्वल सिंह, रोजगार सेवक सत्येंद्र कुमार वर्मा, निर्मल दांगी, प्रदीप कुमार, पार्वती कुमारी, सीआई प्रमोद कुमार सिन्हा, राजस्व उपनिरीक्षक पप्पू यादव समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola