कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर का समापन

Updated:
विज्ञापन
कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर का समापन

शिविर में 27 ट्राईसाइकिल, 25 व्हील चेयर व 14 वैशाखी का वितरण किया गया.

विज्ञापन

चतरा. रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर में दिव्यांगों के लिए आयोजित नि:शुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर का समापन हुआ. श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची व रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर ट्रस्ट द्वारा तीन दिवसीय शिविर लगाया गया था. मौके पर सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जनार्दन पासवान, डीडीसी अरविंद कुमार सिन्हा, विद्यालय के उपाधीक्षक विजय खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष राजेश खंडेलवाल, श्री महावीर विकलांग सहायता समिति के अध्यक्ष ललित केडिया आरइसी के अध्यक्ष नेमी अग्रवाल, आरइसी एकाउंटेंट शुभम कुमार खंडेलवाल व ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद थे .इस कार्यक्रम में सांसद, विधायक व डीडीसी ने दिव्यांगों के बीच व्हीलचेयर व ट्राई साइकिल का वितरण किया. शिविर में 27 ट्राईसाइकिल, 25 व्हील चेयर व 14 वैशाखी का वितरण किया गया. सांसद ने कहा कि इस तरह का कार्य महान पुण्य का कार्य है. हमें समाज में ऐसे लोगों की मदद करनी चाहिए. विधायक ने कहा कि इस तरह का कार्य समय-समय पर होना चाहिए, ताकि दिव्यांगों की मदद हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola