सिमरिया थाना क्षेत्र में हाथियों ने उत्पात मचाया.
Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 28 May 2025 5:14 PM
सिमरिया पैक्स लिमिटेड के गोदाम का शटर तोड़ दिया
पैक्स में रखा पांच क्विंटल धान खा गये, फसल राैंदी सिमरिया. हाथियों ने मंगलवार की रात सिमरिया थाना क्षेत्र में जम कर उत्पात मचाया. हाथियों ने ईश्वर दयाल पेट्रोल के समीप सिमरिया पैक्स लिमिटेड के गोदाम का शटर तोड़ दिया और वहां रखे पांच क्विंटल धान खा गये. हाथियों ने हीरुआ भुईयां के घर की चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया. एदला गांव में खेतों में लगी फसलों को तहस-नहस कर दिया. सुबह टहलने निकले लोगों ने हाथियों के झुंड को देखा और शोर मचा कर लोगों को बुलाया, फिर किसी तरह हाथियों को पगार जंगल की ओर खदेड़ा गया. इसके बाद पैक्स के कर्मी को सूचना दी. सूचना पर पैक्स कर्मी वहां पहुंचे. हाथियों के उत्पात की सूचना मिलने पर सीओ गौरव कुमार राय, थाना प्रभारी प्रियेश प्रसून व वन कर्मी पहुंचे और हाथियों से हुए नुकसान का जायजा लिया. दावा किया गया कि हाथियों के कारण पैक्स को करीब 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पैक्स अध्यक्ष गणेश दांगी व भुक्तभोगियों ने वन विभाग से मुआवजा देने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










