कांग्रेस ने नीट पेपर लीक के विरोध में पीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस ने नीट पेपर लीक के विरोध में पीएम व शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

कांग्रेस युवा मोर्चा व एनएसयूआई ने गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की विफलता के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

चतरा. कांग्रेस युवा मोर्चा व एनएसयूआई ने गुरुवार को नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की विफलता के विरोध में पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. थाना मोड़ स्थित जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया, जो जतराहीबाग चौक के पास पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया. साथ ही जमकर नारेबाजी की गयी. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ को लेकर एनटीए को तत्काल भंग करने की मांग की गयी. युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमित कुमार ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. लगातार परीक्षाओं में अनियमितताओं के कारण छात्रों का भरोसा टूट रहा है. केंद्र सरकार नीतियों में बदलाव करते हुए छात्र हितों की रक्षा करने व एनटीए को हटाकर पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू करनी चाहिए. एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हर्षित चित्रांश ने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए संगठन सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करता रहेगा. नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना लाखों छात्रों के सपनों के साथ धोखा है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप के अलावा रवि कुमार, अजीमुद्दीन ख्वाजा, गौतम पासवान, अरुण कुमार, आनंद कुमार, राजवीर कुमार, अनुज कुमार, विकास राणा, नीतीश यादव, मुन्ना कुमार, कन्हैया कुमार, शुभम कुमार, गुलशन सिंह शहनवाज, दिवाकर समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola