ePaper

उपप्रमुख के पति पर मारपीट व सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप

Updated at : 04 Aug 2020 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
उपप्रमुख के पति पर मारपीट व सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप

उपप्रमुख के पति पर मारपीट व सरकारी दस्तावेज फाड़ने का आरोप

विज्ञापन

चतरा : प्रतापपुर प्रखंड के प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के समन्वयक मनोज कुमार ने थाना में आवेदन देकर कसमार के सन्मुख यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. मनोज ने बताया कि सन्मुख यादव ने दो अगस्त को प्रखंड कार्यालय स्थित उनके आवास में आकर 20 हजार की रंगदारी मांगी.

रंगदारी नहीं देने पर गाली गलौज, जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए मारपीट करने लगा. उस वक्त आवास में मै अकेला था. किसी तरह जान बचाते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचा. सन्मुख यादव ने कार्यालय में घुस कर पॉकेट से दो हजार रुपये निकाल लिया.

साथ ही सरकारी दस्तावेजों को फाड़ते हुए कुछ दस्तावेज साथ ले गया. मनोज ने कहा कि सन्मुख पूर्व में भी रंगदारी को लेकर अभद्र व्यवहार कर चुका है. उन्होंने थाना प्रभारी से सुरक्षा की गुहार लगायी है. मालूम हो कि सन्मुख यादव उपप्रमुख लवली देवी का पति है.

Post by : Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola