ePaper

सिमरिया व टंडवा के लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने की मांग की

Updated at : 29 May 2025 5:16 PM (IST)
विज्ञापन
सिमरिया व टंडवा के लोगों ने ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने की मांग की

मगध, आम्रपाली व चट्टी बारियातु कोल परियोजना से हर रोज एक हजार से अधिक कोयला वाहनों का परिचालन होता है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है.

विज्ञापन

चतरा. टंडवा से कोयले की ढुलाई को लेकर ट्रांसपोर्टिंग सड़क की मांग अब जोर पकड़ने लगी है. कोल वाहनों से आये दिन हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए लोग अब ट्रांसपोर्टिंग सड़क की मांग करने लगे हैं. मगध, आम्रपाली व चट्टी बारियातु कोल परियोजना से हर रोज एक हजार से अधिक कोयला वाहनों का परिचालन होता है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है. रात-दिन कोल वाहन चलते रहते हैं. उक्त कोल परियोजनाओं से हर रोज कोल वाहन सिमरिया, चतरा, कटकमसांडी, बगरा होकर टोरी चंदवा रेलवे साइडिंग आते जाते हैं. कोल वाहनों के कारण हमेशा धूल उड़ती रहती है. चौक-चौराहों पर रहने वाले लोग व दुकानदारों को काफी परेशानी होती है. दुकानदार शाम होते ही अपनी-अपनी दुकान बंद कर घर चले जाते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. मुआवजा नीति नहीं बनने के कारण मृतक के आश्रितों को समुचित लाभ नहीं मिल पाता है. टंडवा के लोगों ने सड़क दुर्घटना की रोकथाम, समुचित मुआवजा व सड़क सुरक्षा को लेकर बुधवार को नगर भवन में बैठक की. लोगों ने उक्त मांगों को लेकर एकजुट होने का निर्णय लिया. सिमरिया के लोगों ने भी ट्रांसपोर्टिंग सड़क बनाने की मांग की है. साथ ही ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

DINBANDHU THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola