टंडवा में ट्रेलर पर रोक की मांग, फ्लाई ऐश की धूल से परेशान ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चतरा के टंडवा क्षेत्र में भारी वाहनों और ट्रेलर के परिचालन से हो रही परेशानी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इसे बंद करने की मांग की है.

विज्ञापन

चतरा. जनप्रतिनिधियों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. उन्होंने टंडवा क्षेत्र में ट्रेलर का परिचालन बंद करने की मांग की. सिमरिया के समाजसेवी कामाख्या प्रसाद सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें झामुमो नेता मनोज चंद्रा के अलावा टंडवा के उप प्रमुख जितेंद्र सिंह उर्फ पप्पू समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन

भारी ट्रैफिक से सड़कों की बर्बादी

प्रतिनिधियों ने कहा कि टंडवा क्षेत्र में भारी वाहनों की संख्या काफी बढ़ गयी है. इसके कारण सड़कें काफी जर्जर हो गयी हैं. आए दिन सड़कों पर जाम लगा रहता है, जिससे आम लोगों को यात्रा करने में काफी परेशानी हो रही है. टंडवा क्षेत्र में ट्रेलर जैसे बड़े और भारी वाहनों का परिचालन हो रहा है. ग्रामीण और घनी आबादी वाले क्षेत्रों से भी ट्रेलर गुजर रहे हैं.

फ्लाई ऐश से उड़ने वाली धूल का स्वास्थ्य पर असर

प्रतिनिधियों ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा ट्रेलर से फ्लाई ऐश की ढुलाई करायी जा रही है. ट्रेलर से रास्ते में फ्लाई ऐश गिरता रहता है. सड़कों पर फ्लाई ऐश सूख जाने के बाद धूल का गुब्बारा उड़ता है. इसका असर सड़क के किनारे रहने वाले लोगों, दुकानदारों और राहगीरों पर पड़ता है. स्थानीय दुकानदार, सुरेश जी, ने बताया कि कैसे फ्लाई ऐश की धूल उनके सामान को ढक लेती है और ग्राहकों को आने से रोकती है.

दो पहिया वाहन सवार हो रहे दुर्घटना के शिकार

प्रतिनिधियों के अनुसार, फ्लाई ऐश की धूल के कारण दो पहिया वाहन सवार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं. हाल ही में, एक स्कूल बस फ्लाई ऐश से ढकी सड़क पर फिसल गई, जिससे बच्चों को चोटें आईं. धूल उड़ने से लोग गंभीर रूप से बीमार हो रहे हैं. उन्होंने उपायुक्त से अविलंब ट्रेलर का परिचालन बंद कराने की मांग की.

ये भी पढ़ें: कस्तूरबा विद्यालय की बदहाली: एक साल से खराब जलमीनार, जल जमाव से छात्राओं का खेलकूद बंद

पहले भी हो चुका है आंदोलन

टंडवा और सिमरिया के लोगों ने ट्रेलर का परिचालन बंद कराने के लिए कई बार आंदोलन किया है. मौके पर जिप सदस्य देवनंदन साहु, महेश कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रदेव गोप समेत कई लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें: बारिश ने बिगाड़ा किसानों का खेल, टमाटर-बैंगन की फसल बर्बाद, 1 लाख तक की चोट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola