नशामुक्त चतरा बनाने में सक्रिय भूमिका निभायें : डीसी

Updated:
विज्ञापन

जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन

चतरा. नशा मुक्ति अभियान के तहत शनिवार को समाहरणालय परिसर में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली, हस्ताक्षर अभियान, शपथ ग्रहण हुआ. इस अवसर पर उपायुक्त रवि आनंद ने समाहरणालय परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता रथ को रवाना किया गया. उपायुक्त ने कहा कि रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव व नशामुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक करेगा. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारी, कर्मी, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, एसएचजी समूह की दीदियों व अन्य लोगों को नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलायी. कहा कि नशा सामाजिक व पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है. इसलिए इसके प्रति जागरूकता आवश्यक है. उन्होंने लोगों से नशामुक्त चतरा बनाने में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की. मौके पर एसी अरविंद कुमार, डीपीआरओ शकील अहमद, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी रेणु रवि समेत अन्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola