डीसी ने पांच बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण

Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 31 May 2025 5:05 PM

विज्ञापन

लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों को स्वीकृत करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया.

विज्ञापन

: उपायुक्त के साथ बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में शनिवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने बैठक की. जिसमें ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं, डीएमएफटी, भूमि संरक्षण समेत अन्य योजनाओं की समीक्षा की. इसके अलावा मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना को लेकर सभी बीडीओ को गाइडलाइन के अनुसार लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त आवेदनों को स्वीकृत करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया. सभी प्रखंडों में दो-दो मनरेगा पार्क बनाने के लिए भूमि चिन्हित करने को कहा. बताया गया कि झारखंड वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत जिले में 523 खेल मैदानों का विकास किया जाना है, ताकि पंचायत व गांव स्तर के खिलाड़ी नियमित रूप से खेल का अभ्यास कर सकें. मैदान में शौचालय, ड्रेसिंग रूम की व्यवस्था शत प्रतिशत करने को कहा. इसके अलावा पीएम आवास योजना की धीमी गति को देख नाराजगी जतायी. हंटरगंज, कान्हाचट्टी, चतरा, टंडवा, गिद्धौर के बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा. इसके अलावा अन्य कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, डीआरडीए डायरेक्टर अलका कुमारी, डीएमओ मनोज टोप्पो, डीएसओ मनिंद्र भगत समेत कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola