ePaper

डीसी व एसपी ने लिया मतगणना केंद्र का जायजा

Updated at : 22 Nov 2024 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
डीसी व एसपी ने लिया मतगणना केंद्र का जायजा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने शुक्रवार को चतरा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंच कर विधि-व्यवस्था की जायजा लिया. उनके साथ एसपी विकास पांडेय भी थे.

विज्ञापन

चतरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप ने शुक्रवार को चतरा कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंच कर विधि-व्यवस्था की जायजा लिया. उनके साथ एसपी विकास पांडेय भी थे. उपायुक्त ने बताया कि मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी. सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गयी है. उन्होंने मतगणना केंद्र में तैनात सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि चतरा व सिमरिया विधानसभा की मतगणना एक साथ होगी. निर्धारित समय से पूर्व सभी को मतगणना केंद्र पहुंच जायें. केंद्र के अंदर नशीले पदार्थ व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा. वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है. उपायुक्त ने हेरू डैम, बाइपास रोड, विकास भवन रोड के समीप की गयी बैरिकेडिंग पर तैनात पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. इसके अलावा उपायुक्त ने चतरा कॉलेज में प्रवेश द्वार, पब्लिक कम्यूनिकेशन सेंटर, हेल्प डेस्क, इंट्री पंजी, पोस्टल बैलेट मतगणना केंद्र, बाहर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था का भी जायजा लिया. उपायुक्त ने कहा कि मतगणना के दौरान किसी तरह की समस्या न हो इसके लिए आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola