चतरा में मिले 24 घंटे में 29 नये कोरोना संक्रमित, सक्रिय संक्रमितों की संख्या 664 हुई

उपायुक्त दिव्यांशु झा ने बताया कि आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, आरएटी की जांच रिपोर्ट में मामले आ रहे हैं. उपायुक्त ने लोगों को बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की.
Jharkhand News, Chatra News चतरा : जिले में सोमवार की रात आयी जांच रिपोर्ट में 29 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई. इस प्रकार जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 664 हो गयी, जिसमें चतरा में 129, हंटरगंज में 125, इटखोरी में 131, प्रतापपुर में 96, सिमरिया में 85, टंडवा में 98 संक्रमित शामिल हैं.
उपायुक्त दिव्यांशु झा ने बताया कि आरटीपीसीआर, ट्रूनेट, आरएटी की जांच रिपोर्ट में मामले आ रहे हैं. उपायुक्त ने लोगों को बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की.
वहीं अनिवार्य रूप से मास्क लगाने व सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करने को कहा है, ताकि जल्द से जल्द जिले को कोरोना मुक्त बनाया जा सके.
Posted By : Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




