निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें: डीसी

Updated:
विज्ञापन
निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें:  डीसी

जल-नल मिशन के तहत हर घर नल जल योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

विज्ञापन

जाना हाल . विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक : विद्यालयों में जलापूर्ति व शौचालय से संबंधित कार्य जल्द पूरा करें चतरा. समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंताओं के साथ बैठक की और विकास कार्यों की समीक्षा की. प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण विकास कार्य विभाग, भवन, पेयजल, विशेष प्रमंडल, विद्युत समेत अन्य विभागों द्वारा संचालित कार्यों की जानकारी ली. संचालित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने पुल-पुलिया, सड़क, भवन निर्माण की भी समीक्षा की. पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार मुंडारी को आंगनबाड़ी व विद्यालयों में शत प्रतिशत पेयजलापूर्ति, शौचालय से संबंधित कार्य जल्द पूर्ण कराने काे कहा. साथ ही जल-नल मिशन के तहत हर घर नल जल योजना की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिमरिया एसडीओ सन्नी राज, जिला परिषद के जिला अभियंता डी राम समेत कई अभियंता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Dinbandhu Thakur

लेखक के बारे में

By Dinbandhu Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola