Chatra News: पोखर में डूबने से तीन बच्चियों की मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा, गांव में पसरा मातम

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Nov 2024 6:07 PM

विज्ञापन

Chatra News

Chatra News: चतरा के वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के धोबे गांव में तीन बच्चियों की डूबकर मौत हो गई. तीन बच्चियों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया. ग्रामीणों ने बताया की तीनों बच्चियां पोखर में नहाने गई थीं. उनके कपड़े भी पास ही पड़े हुए मिले.

विज्ञापन

Chatra News: दीनबंधू- चतरा के हंटरगंज स्थित वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के धोबे गांव में बुधवार को मातम परस गया. गांव की तीन बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पोखर में नहाने के दौरान तीन बच्चियों की मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया. उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोखर में तैर रहा था बच्चियों का शव

ग्रामीणों ने बताया कि जब वो पोखर के पास पहुंचे तो पोखर में एक बच्ची के शव को तैरते पाया. करीब जाने पर उन्हें दो और शव नजर आया. ग्रामीणों ने बताया कि तीनों बच्ची आहर में नहाने गए थे. जहां तीनों की डूबने से मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि पोखर के किनारे तीनों के कपड़े भी मिले हैं.

गांव में पसरा मातम

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार मौके पर पहुंचे. उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली. वहीं तीन बच्चियों की एकसाथ हुई मौत से पूरे गांव में मातम है.

तीनों मृतक बच्चियों में धोबे तुरी टोला के सरजू गंजू की 10 वर्षीय बेटी विशाखा कुमारी, प्रमोद गंझू की 8 वर्षीय बेटी कीर्ति कुमारी और मंगर गंझु की 10 वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी है.

Also Read: Jharkhand Election 2024: सड़क की सुविधा नहीं, पीने का पानी भी मयस्सर, मजबूर हो कंडरा के इन लोगों ने कर दिया वोट बहिष्कार का ऐलान

Jharkhand Assembly Election 2024 : न BJP, न JMM यहां सिर्फ “चंपाई दादा”, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola