Jharkhand Election 2024: सड़क की सुविधा नहीं, पीने का पानी भी मयस्सर, मजबूर हो कंडरा के इन लोगों ने कर दिया वोट बहिष्कार का ऐलान
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Nov 2024 4:57 PM
Jharkhand Election 2024: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के कंडरा बस्ती के लोगों ने वोट बहिष्कार का किया ऐलान
Jharkhand Election 2024: सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के कंडरा में केके टोला बस्ती के लोगों ने वोट बहिस्कार का ऐलान किया है. वोट बहिष्कार के ऐलान के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे. उनका कहना है कि बस्ती में बूथ संख्या 379 में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है. ऐसे वे उन्होंने किसी भी जनप्रतिनिधि को वोट नहीं देने का फैसला किया है.
Jharkhand Election 2024: झारखंड चुनाव को लेकर राजनीतिक दल पूरे रेस में हैं. हर दिन विभिन्न पार्टयों को दिग्गज नेता चुनवा प्रचार कर वोट मांग रहे हैं. लेकिन कई जगहों पर लोगों ने वोट देने से ही इनकार कर दिया है. फिलहाल मामला सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के कंडरा बस्ती के लोगों का है. बस्ती के लोगों ने वोटिंग नहीं करने का मन बनाया है. उनका कहना है कि आजादी के इतने सालों के बाद भी हम बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं.
सड़क पर उतरे लोग
मंगलवार को लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे. उनका कहना है कि बस्ती में बूथ संख्या 379 में न तो सड़क है और न ही पीने के पानी की कोई व्यवस्था. स्थानीय लोगों ने कहा है कि सड़क और पानी के बिना उनका जीवन काफी मुश्किल से कट रहा है.
वोट बहिष्कार का किया ऐलान
बूथ संख्या 379 में कुल मतदाता की संख्या करीब 500 से 600 के बीच है. यहां के निवासियों का कहना है कि आजादी के बाद आजतक यहां सड़क नहीं बनी है. कई बार आवेदन देने के बाद भी पानी की व्यवस्था नहीं हुई. लोगों का कहना है कि उनकी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो रही है. ऐसे में उनके पास इस विधानसभा चुनाव में वोट बहिष्कार के अलावा और कोई उपाए नहीं है.
सड़क और पीने की समस्या है. सुनने वाला कोई नहीं. आम लोग परेशान हैं. कई बार गुहार लगाने के बाद भी न सरकार और या कोई जन प्रतिनिधि ने इस दिशा में कदम उठा रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या वोट बहिष्कार से इनकी समस्या का समाधान होगा.
Also Read: Jharkhand Election 2024: हेमंत सोरेन के मंत्रियों को चित्त करने के लिए BJP ने बनाया स्पेशल प्लान
CM Yogi : जय श्री राम के नारे के साथ जमशेदपुर वासियों ने किया योगी जी का स्वागत, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










