हंटरगंज के आवासीय स्कूल में 'महापाप' की चहुंओर निंदा, बालिका आश्रय गृह भेजी गई पीड़िता

हंटरगंज का अनुसूचित जाति प्राथमिक आवासीय विद्यालय. फोटो: प्रभात खबर
Chatra News: चतरा के हंटरगंज स्थित आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से आक्रोश फैल गया है. आरोपी प्रधानाध्यापक को जेल भेजा गया है. नेताओं ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि प्रशासन ने जांच रिपोर्ट के आधार पर कदम उठाए हैं और पीड़िता को संरक्षण दिया गया है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
चतरा से दीनबंधू की रिपोर्ट
Chatra News: झारखंड के चतरा जिले के हंटरगंज स्थित अनुसूचित जाति प्राथमिक बालिका आवासीय विद्यालय में नाबालिग छात्रा के साथ किए गए दुष्कर्म के मामले में चहुंओर थू-थू हो रही है. जो कोई भी इस घटना के बारे में जान रहा है, उसके मुंह से यही निकल रहा है कि शिक्षा के मंदिर में ‘महापाप’? इस घटना पर स्थानीय विधायक जर्नादन पासवान से लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. हर कोई दोष के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग करता दिखाई दे रहा है.
पांच सदस्यीय समिति ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट
उधर, खबर यह भी है कि उपायुक्त कृतिश्री जी के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंप दी है. इसके बाद आरोपी प्रधानाध्यापक शंकर प्रसाद सिन्हा पर हंटरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद जेल भेज दिया गया है. वहीं, पीड़ित छात्रा को चतरा स्थित बालिका आश्रय गृह भेज दिया है.
पीड़िता को न्याय दिलाऊंगा: विधायक
चतरा के विधायक जनार्दन पासवान ने कहा कि छात्रा के साथ प्रधानाध्यापक के द्वारा दुष्कर्म करना घिनौना कार्य है. घटना में जो भी दोषी हो कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. मामले की निष्पक्षता से जांच कराने के लिए सरकार से मांग की जाएगी. साथ ही पीड़ित छात्र को न्याय दिलाया जाएगा.
शिक्षा के मंदिर में सुरक्षा पर बड़ा सवाल: ममता
चतरा जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने कहा कि घटना निंदनीय है. माता-पिता अपनी बच्चियों को पढ़ाई के लिए शिक्षकों पर भरोसा करके विद्यालय भेजते हैं. लेकिन इस तरह की घटना से विद्यालय के शिक्षकों पर से लोगों का भरोसा उठ जाता है. इस तरह की घटना शिक्षा के मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है.
झारखंड में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है: रामदेव
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता ने कहा कि हंटरगंज में एक छात्रा के साथ जो घटना घटी है, वह काफी निंदनीय है. घटना में जो भी शामिल हो, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. झारखंड में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं है. विद्यालय में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना होती है. इससे विद्या के मंदिर से विश्वास उठता है.
इसे देखिए
पीड़िता को न्याय दिलाया जायेगा- चंद्रशेखर
बसपा नेता चंद्रशेखर दास ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटना से पूरे जिला शर्मसार हुआ है. घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बसपा आंदोलन करेगी. साथ ही इस तरह की घटना की पुनरावृति नहीं हो, इसे लेकर सरकार को कड़ा कदम उठानी चाहिए.
इसे देखिए:
विद्यालय में सुरक्षा प्राथमिकता है- डीएसई
डीएसई रामजी कुमार ने कहा कि विद्यालय कल्याण विभाग से संचालित होता है. मामला संज्ञान में है. विद्यालय में रहने वाली बच्चियों को सुरक्षा प्राथमिकता है. घटना निंदनीय है.
इसे भी पढ़ें: चतरा के गिद्धौर में सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत, परिजनों का बुरा हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




