स्कूल में ताला बंद करने पर अध्यक्ष पर मामला दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बिना किसी निर्देश के जबरन विद्यालय में ताला बंद कर दिया था,
विज्ञापन
प्रतापपुर. प्रखंड के दरगाही विशनपुर उत्क्रमित प्राथामिक विद्यालय में ताला बंद करने के मामले में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक प्रजापति पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस संबंध में प्रशिक्षु आइपीएस शुभम खंडेलवाल ने बताया कि विद्यालय सचिव रामचंद्र प्रजापति के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. आवेदन में कहा है कि अध्यक्ष श्री प्रजापति ने 13 अप्रैल को बिना किसी निर्देश के जबरन विद्यालय में ताला बंद कर दिया था, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हुई. विद्यालय में ताला बंद करने से संबंधित खबर 14 अप्रैल को प्रभात खबर में प्रकाशित हुई थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन