प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदान कल

Updated:
विज्ञापन
प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, मतदान कल

शोर बंद होते ही प्रत्याशी पहुंचे डोर-टू-डोर

विज्ञापन

शोर बंद होते ही प्रत्याशी पहुंचे डोर-टू-डोर चतरा. नगर परिषद चुनाव को लेकर 14 दिनो से चला आ रहा चुनाव प्रचार का शोर शनिवार की शाम पांच बजे थम गया. भोपू बंद होते ही प्रत्याशी डोर-टू-डोर संपर्क शुरू किया. प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी. किसी ने बाइक रैली तो किसी ने पैदल यात्रा निकाल कर शक्ति का प्रदर्शन किया. इसे लेकर दिनभर नगर में गहमा गहमी बना रहा. मुख्य सड़को के अलावा गली-मुहल्लो में भी रैली व पैदल यात्रा निकाली गयी. सभी ने अपने-अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुदेश कुमार उर्फ फंटूश, अभिषेक निषाद, दिनेश दांगी, बशीर नेजामुद्दीन, मो तौफीक आलम समेत अन्य ने बाईक रैली निकाली. वहीं विद्यासागर आर्य व अमन यादव ने पैदल यात्रा निकाली. रैली व पैदल यात्रा में काफी संख्या में उनके समर्थक शामिल थे. वहीं वार्ड पार्षद के प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने वार्डों में पैदल यात्रा कर वोट मांगा. सांसद कालीचरण सिंह, विधायक जर्नादन पासवान, कुमार उज्ज्वल, पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता समेत कई ने अपने समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में सड़क पर उतर कर वोट मांगा. बता दें कि नगर परिषद अध्यक्ष पद के 22 प्रत्याशी मैदान में है. 23 फरवरी को मतदान व 27 फरवरी को मतगणना होगा. चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गयी है. विकास गौण, जातीय समीकरण हावी नगर परिषद चुनाव प्रचार के दौरान विकास के मुद्दा गौण रहा. विकास की बातें सिर्फ चुनाव प्रचार वाहनों में दिखा, लेकिन लोग प्रत्याशियों से विकास के मुद्दे पर सवाल करते नजर नहीं आये. जातीय समीकरण हावी दिखा. सभी प्रत्याशी अपने-अपने जाती के मतदाताओं को एकजुट करते नजर आये और जीत का समीकरण बनाते दिखे. जातीय आधारित समीकरण बना कर प्रत्याशी खूब प्रचार किया. जाति के मतदाताओं को अपने पक्ष में करते देखे गये. चंद्रवंशी समाज के एक, यादव समाज के दो, साहू समाज के चार व मुस्लिम समुदाय से छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola