गिद्धौर: बीआरसी की व्यवस्था देख जनसुनवाई छोड़कर चली गयीं प्रमुख

Updated:
विज्ञापन

शिक्षकों को संबोधित करते | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गिद्धौर प्रखंड की प्रमुख अनिता यादव बीआरसी पहुंचीं, तो गंदगी देखकर भड़क उठीं. जूरी सदस्यों को जानकारी न देने और शिक्षकों को गलत तरीके से बुलाने पर उन्होंने जनसुनवाई कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड अंतर्गत बलबल स्थित बीआरसी में प्रखंड स्तरीय सामाजिक अंकेक्षण जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें प्रमुख अनिता यादव शामिल हुईं. बीआरसी पहुंचते ही प्रमुख ने परिसर की व्यवस्था और चारों ओर फैली गंदगी को देखकर नाराजगी जतायी.

विज्ञापन

उन्होंने बीपीओ नीरज कुमार सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि सरकार स्वच्छता के प्रति गंभीर है, लेकिन शिक्षा विभाग के बीआरसी केंद्र में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से कहा कि ऐसी स्थिति में बीआरसी में बैठक का विरोध किया जाना चाहिए.

जूरी सदस्यों को जानकारी नहीं देने पर नाराजगी

जनसुनवाई कार्यक्रम में जूरी के सभी सदस्य उपस्थित नहीं थे. इस पर प्रमुख ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल उन्हें ही कार्यक्रम में बुलाया जाता है और अन्य सदस्यों को जानकारी नहीं दी जाती. प्रमुख ने बीइइओ से मोबाइल के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित होने की जानकारी ली. बीइइओ व बीडीओ ने कहा कि उन्हें जनसुनवाई कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी.

इस पर प्रमुख ने कहा कि बीपीओ ने सात सदस्यों वाली जूरी को कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी, जिससे सदस्य उपस्थित नहीं हो सके. उन्होंने कहा कि बीपीओ की मनमानी नहीं चलेगी और इससे शिक्षक भी परेशान हैं.

एक शिक्षक वाले स्कूल से शिक्षक को बुलाने पर सवाल

प्रमुख ने बीपीओ से सवाल किया कि जिन विद्यालयों में केवल एक शिक्षक हैं, उन शिक्षकों को जनसुनवाई कार्यक्रम में बुलाया गया. ऐसे में विद्यालय में बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी कौन लेगा. उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षकों को कार्यक्रम में बुलाने से पहले विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता का भी ध्यान रखना चाहिए.

जनसुनवाई कार्यक्रम में एक तिहाई जूरी सदस्य जानकारी के अभाव में उपस्थित नहीं हो सके, जिससे कार्यक्रम पूरा नहीं हो पाया. अंत में प्रमुख ने बीआरसी की खराब व्यवस्था देखकर नाराजगी जतायी और सभागार से जनसुनवाई कार्यक्रम छोड़कर चली गयीं. उन्होंने शिक्षकों को भी अपने-अपने विद्यालय लौटने की सलाह दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola