17 सितंबर से भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, गिद्धौर में कार्यकर्ताओं को दी गयी पूरी रणनीति

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

गिद्धौर के मां बागेश्वरी मंदिर परिसर में भाजपा की प्रखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें सेवा संकल्प अभियान और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई.

विज्ञापन

गिद्धौर. प्रखंड अंतर्गत बलबल स्थित मां बागेश्वरी मंदिर परिसर में भाजपा का प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रेमचंद यादव व संचालन मंडल महामंत्री सह प्रखंड उपप्रमुख प्रीतम कुमार यादव ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

कार्यशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले एक-एक कार्यक्रम की कार्यकर्ताओं के बीच विस्तार से जानकारी दी गयी. प्रत्येक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों एवं संगठनात्मक जिम्मेदारियों पर चर्चा करते हुए संगठन मजबूती पर चर्चा किया.

बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाने का निर्णय

साथ ही सभी कार्यक्रमों को बूथ व शक्ति केंद्र स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सफल बनाने का निर्णय लिया गया.

कार्यशाला में ये रहे उपस्थित

कार्यशाला में विधायक प्रतिनिधि बिंदेश्वरी यादव, सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबलू साहू समेत कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola