भद्रकाली महाविद्यालय में 26 सितंबर से शुरू होगी एमएएनयूयू की सेमेस्टर-2 परीक्षा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (एमएएनयूयू) की सेमेस्टर 2 परीक्षाएं 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक भद्रकाली महाविद्यालय, इटखोरी में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा कदाचार मुक्त हो, इसके लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

इटखोरी. मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में भद्रकाली महाविद्यालय इटखोरी अध्ययन केंद्र पर बीए, एमए व डिप्लोमा समेत विभिन्न विषयों की सत्र 2025-27 की सेमेस्टर दो की परीक्षाएं 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक दोनों पालियों में संचालित की जायेंगी.

विज्ञापन

परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के लिए एमएएएनयू की ओर से पॉलिटेक्निक कॉलेज कटक के ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग के व्याख्याता मोहम्मद जाहिद खान को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है.

एचओआइ डॉ दुलार ठाकुर ने कहा कि परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. साथ ही सत्र 2026-2027 में बीए,एमए, डिप्लोमा समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन जारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola