अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आठ मार्च को

भाजपा द्वारा आठ मार्च को तपेज स्थित जिला कार्यालय में भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती शताब्दी समारोह आयोजित कर मनाया जायेगा
चतरा. भाजपा द्वारा आठ मार्च को तपेज स्थित जिला कार्यालय में भारत रत्न पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का जयंती शताब्दी समारोह आयोजित कर मनाया जायेगा. जिसमें जिले के सभी मंच, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गयी. यह जानकारी जिला प्रवक्ता काली यादव ने दी. उन्होंने कहा कि अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जायेगा. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामदेव सिंह भोगता करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद के अलावा सांसद कालीचरण सिंह, चतरा विधायक जर्नादन पासवान, सिमरिया विधायक कुमार उज्ज्वल समेत कई उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम के बाद होली मिलन समारोह किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




