ईद-मिलाद-उल-नबी को लेकर मयूरहंड में शांति समिति की बैठक, भाईचारा बनाए रखने की अपील
मयूरहंड में ईद को लेकर बैठक करते लोग : प्रभात खबर
मयूरहंड थाना परिसर में ईद-मिलाद-उल-नबी को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. पुलिस ने लोगों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द्र के साथ मनाने की अपील की है.
मयूरहंड: ईद-मिलाद-उल-नबी त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को मयूरहंड थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी राहुल दुबे ने की.
आपके शहर में
बैठक में थाना प्रभारी ने लोगों से त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें.
अफवाहों को लेकर सतर्क रहने की अपील
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों को लेकर सतर्क रहें. किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर लोग खुद कोई कदम उठाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते स्थिति को नियंत्रित किया जा सके. बैठक में जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने भी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया.
मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे
मौके पर सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य रामटहल गुप्ता, पूर्व मुखिया इशहाक अली, पूर्व मुखिया अनिल सिंह, जेएमएम प्रखंड सचिव रविश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: टंडवा में सामाजिक-आर्थिक सर्वे पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने बाहरी लोगों के नाम जोड़ने का लगाया आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए