445 अंक लाकर अंकित बना विद्यालय टॉपर

Published by : DINBANDHU THAKUR Updated At : 27 May 2025 6:01 PM

विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया.

विज्ञापन

सिमरिया. जैक बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में उच्च विद्यालय बगरा मोड़ का रिजल्ट शानदार रहा. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर अंक लाकर विद्यालय का नाम रौशन किया. इस विद्यालय से 273 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 255 उत्तीर्ण हुए. 445 अंक लाकर अंकित कुमार विद्यालय टॉपर रहा. वहीं सलोनी कुमारी 440 अंक के साथ दूसरे, पीयूष कुमार 435 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा. वहीं सृष्टि कुमारी 425, प्राची कुमार 420, कुमारी वर्षा गुप्ता 419, छाया कुमारी 418, अभय कुमार 415, मो अलतमस आलम 413 व सौरभ कुमार को 409 अंक मिले. छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर प्राचार्य पुण्य प्रकाश, शिक्षक सुबोध ठाकुर सहित अन्य शिक्षकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DINBANDHU THAKUR

लेखक के बारे में

By DINBANDHU THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola