कार की डिक्की से 77 किलो गांजा जब्त, चालक गिरफ्तार

Published by : DEEPESH KUMAR Updated At : 08 Feb 2026 8:12 PM

विज्ञापन

कार चालक गांजा की खेप ओड़िशा के सुंदरगढ़ से लेकर आ रहा था, जिसे गया जी में पहुंचाना था.

विज्ञापन

जोरी. वशिष्ठ नगर पुलिस ने रविवार को थाना गेट के समीप से वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 77 किलो गांजा लदा वाहन (जेएच 01 एजेड-1706) को जब्त किया है. साथ ही चालक बिहार के आरा के जोकता निवासी सोनू कुमार को गिरफ्तार किया है. बताया गया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को सूचना मिली थी कि गांजा लेकर एक वाहन डोभी की ओर जाने वाला है. सूचना के आलोक में पुलिस ने थाना गेट के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान उक्त कार वहां पहुंची. कार को रोक कर तलाश ली गयी, तो डिक्की से 24 प्लास्टिक के पैकेट में बंद 77 किलो गांजा जब्त किया गया. कार चालक गांजा की खेप ओड़िशा के सुंदरगढ़ से लेकर आ रहा था, जिसे गया जी में पहुंचाना था. पुलिस तस्करों की पहचान करने में जुटी है. छापामारी अभियान में पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे.

कृत यादव की पुण्यतिथि में शामिल हुए पूर्व मंत्री

हंटरगंज. राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता रविवार को हंटरगंज पहुंचे. इस दौरान चौखड़ा के मदन यादव के पिता स्व कृत यादव की पहली पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए. उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. पूर्व मंत्री ने कहा कि राजद में स्व कृत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका है. वे पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के सच्चे सेवक थे. इस दौरान बिहार व यूपी के मगही बिरहा के गायक भंटालाल यादव व शिवानी शेरनी ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किया. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष बिनोद भोगता, दीपक साहू प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, पूर्व मुखिया चंद्रदेव यादव, मुखिया दीपा भारती, मुखिया प्रतिनिधि चैतू यादव,पूर्व मुखिया राजेन्द्र यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामबाबु यादव, सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola