बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला से 50 हजार की छिनतई

Updated:
विज्ञापन
बैंक से पैसा निकाल कर जा रही महिला से 50 हजार की छिनतई

बाइक सवार दो उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम

विज्ञापन

बाइक सवार दो उचक्कों ने दिया घटना को अंजाम चतरा. शहर के मारवाड़ी मुहल्ला के पास वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव निवासी सुनीता देवी (पति अजय यादव) से उचक्कों ने 50 हजार की छिनतई कर ली. बाइक सवार दो उचक्कों ने छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार, महिला एसबीआई मुख्य ब्रांच से 50 हजार की निकासी कर अपने भाई प्रकाश कुमार के झुमड़ा स्थित घर जा रही थी. इस दौरान राजा तालाब की ओर से बाइक से दो उचक्के आये और मारवाड़ी मुहल्ला के पास उससे थैला छीन कर फरार हो गये. थैला में 50 हजार नकद के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासबुक व एक साड़ी भी था. महिला ने घटना की सूचना अपने भाई को दी. भाई ने पुलिस को घटना से अवगत कराया. पुलिस भी पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है. महिला ने बताया कि घर में प्लास्टर का काम कराने के लिए बैंक से रुपये निकाला था. महिला के साथ उसके छोटे बच्चे भी थे. इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश सिंह ने कहा कि बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा.

विज्ञापन
Deepesh Kumar

लेखक के बारे में

By Deepesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola